Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका के हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर तिरिंग गांव के समीप, सड़क हादसा में एक बाइक सवार की मौत।

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य सड़क तिरिंग गांव के समीप एक बाइक सवार की सड़क दुघर्टना के कारण मृत्यु हो गई।

पोटका के हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर तिरिंग गांव के समीप, सड़क हादसा में एक बाइक सवार की मौत।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य सड़क तिरिंग गांव के समीप एक बाइक सवार की सड़क दुघर्टना के कारण मृत्यु हो गई। मृतक का नाम सुरेंद्र करुवा निवासी मघुआ, जिला मयुरभंज, ओडिशा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को सुरेंद्र करुवा बाईक संख्या (ओडी11एन/8683) से अपने ससुराल तुमुंग गांव से हाता गोल चक्कर होते अपना घर लौट रहा था।

वहीं रात को हाता से चाईबासा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन के जोरदार ठोकर से सुरेंद्र करुवा बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पातें ही पोटका पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल सुरेंद्र को सीएचसी पोटका लेकर कर पहुंची। सीएचसी में डाक्टर ने जांच उपरांत सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जीसके पश्चात पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button