पोटका के हरिणा मे करीब 500 सीएफटी अवैध लौह अयस्क लदा एक हाईवा को पुलिस द्वारा किया गया जप्त ।
पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हरिणा के समीप पुलिस द्वारा लगभग 500 सीएफटी अवैध लौह अयस्क लदा एक हायवा को पकड़ा गया।

पोटका के हरिणा मे करीब 500 सीएफटी अवैध लौह अयस्क लदा एक हाईवा को पुलिस द्वारा किया गया जप्त ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हरिणा के समीप पुलिस द्वारा लगभग 500 सीएफटी अवैध लौह अयस्क लदा एक हायवा को पकड़ा गया। मामले में थाना में वाहन मालिक व चालक कै विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पियुष पांडेय को शनिवार अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि हरिणा के ओर से अवैध लौह अयस्क का परिवहन किया जा रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव अपने दलबल के साथ पांडरशुली गुड़रा नदी के पास हरिणा से कोवाली की ओर आ रहे हायवा संख्या (जेएच05सीडी/4535) को रुकवाया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने वाहन को जप्त कर थाना ले आए और छानबीन शुरू कर दिया।

लौह अयस्क लदे हायवा में लौह अयस्क का किसी प्रकार का वैध चालान नहीं पाया गया। थाना प्रभारी ने बरामद अवैध लौह अयस्क जप्ती की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक व जिला खनन पदाधिकारी को दिया। थाना प्रभारी ने डीएमओ से मंतव्य मांगा है। तत्काल वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया है।




