Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पोटका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में 26 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण।

प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में आज कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पोटका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में 26 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण।

अभिजीत सेन।

​जमशेदपुर/पोटका

प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में आज कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 26 विद्यार्थियों को नई साइकिलें प्रदान की गईं, जिनमें 15 बालक और 11 बालिकाएं शामिल हैं। नई साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार की कल्याणकारी साइकिल वितरण योजना ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा संबल साबित हो रही है। उन्होंने कहा, “दूर-दराज और दुर्गम रास्तों से विद्यालय आने वाले बच्चों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती रहता था।

साइकिल मिलने से न केवल उनका सफर आसान हुआ है, बल्कि समय की बचत होने से वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है, विशेषकर बालिकाओं की उपस्थिति और आत्मविश्वास में निरंतर सुधार हुआ है।”

​इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित शिक्षक अमल कुमार दीक्षित, दशमत मुर्मू, राजेंद्र सिंह मुंडा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button