पोटका के उत्क्रमित प्लस टू स्कूल चाकड़ी में संपन्न हुआ अभिभावक, शिक्षक सम्मेलन।
पोटका प्रखंड के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी में झारखंड सरकार के आदेश अनुसार शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पोटका के उत्क्रमित प्लस टू स्कूल चाकड़ी में संपन्न हुआ अभिभावक, शिक्षक सम्मेलन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी में झारखंड सरकार के आदेश अनुसार शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में अभिभावक विद्यालय पर जूटे।
शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ झारखंडी नृत्य का प्रदर्शन करते हुए पंचायत के मुखिया संगीता सरदार , विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं अधिकारीगण व अभिभावक गणों को स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सरदार ने किया। संचालन बारी-बारी से शिक्षक अरिंदम मंडल,भुषांत सरदार एवं उज्जवल कुमार मंडल द्वारा किया गया।

प्रधान अध्यापिका जोबा सोरेन ने शिक्षक अभिभावक सम्मेलन के सभी बिंदुओं को अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समितियां के सामने रखी। सभा में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक क्रियाकलापों, संस्कार युक्त शिक्षा, अनुशासन, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, छात्र-छात्राओं की सत प्रतिशत उपस्थिति आदि गंभीर विषयों पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक- शिक्षिकाओं, एवं अभिभावकों द्वारा विचार मंथन किया गया।
कोई अभिभावकों ने अपना अपना विचार रखा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी अपना विचार रखते हुए अभिभावक से रूबरू हुए। सम्मेलन में जयहरी सिंह मुंडा व आशुतोष मंडल ने महापुरुषों का उपमा देकर शिक्षक ,बालक एवं अभिभावकों की सार्थकता पर वक्तव्य रखा । सभा में जयहरी सिंह मुंडा ,आशुतोष मंडल ,उज्जवल कुमार मंडल भुषांत सरदार, रंजीत सरदार, बीरबल सरदार, अजीत महाकुंड आदि के अलावे सैकड़ो अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



