पैरों से दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद यादव के हौसले को मिली नई रफ्तार…, सांसद मनीष जायसवाल ने भेंट की इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल
हौसले के आगे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों.. इंसान अपने जज्बे से राह बना ही लेता है। कटकमसांडी प्रखंड के पश्चिमी मंडल के भाजपा महामंत्री अरविंद यादव ऐसे ही जज्बे और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं।

पैरों से दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद यादव के हौसले को मिली नई रफ्तार…, सांसद मनीष जायसवाल ने भेंट की इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल
कटकमसांडी/हजारीबाग
हौसले के आगे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों.. इंसान अपने जज्बे से राह बना ही लेता है। कटकमसांडी प्रखंड के पश्चिमी मंडल के भाजपा महामंत्री अरविंद यादव ऐसे ही जज्बे और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद अरविंद यादव बैशाखी के सहारे ही संगठन के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लगातार सक्रिय रहते हैं और भाजपा संगठन के अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हैं ।

भाजपा कार्यकर्ता अरविंद यादव की इसी कर्मठता और सेवा-भाव को देखते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल प्रदान की। सांसद मनीष जायसवाल का यह पहल उनके अंदर के आत्मीय संवेदना और एक दिव्यांग कार्यकर्ता के प्रति उनकी मनोभावना को बखूबी चरितार्थ करती है ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता के साथ ही समाज में अपनी सक्रिय और महत्ती भूमिका निभाने वाले अरविंद यादव के संघर्ष, आत्मविश्वास और संगठन के प्रति उनके समर्पण के सम्मान का यह सौगात प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद यह एहसास किया कि इन्हें इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल की जरूरत है जिससे इनके आवागमन और सामाजिक कार्य में ये इनका सहारा बनकर सहयोग प्रदान करेगा और उनकी थकान कम होकर उन्हें राहत मिलेगी। निश्चित रूप से उन्हें यह सौगात देकर मुझे आत्मीय सुकून मिल रही है ।
बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद यादव के लिए रोजमर्रा की राह आसान नहीं है लेकिन उनकी इच्छाशक्ति ने कभी उन्हें रुकने नहीं दिया। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद संगठन और अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारियों के निर्वहन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। उनके इसी जज्बे को सम्मान देते हुए सांसद मनीष जायसवाल की ओर से इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराना उनके जीवन की राह को कुछ और सुगम बनाने का सकारात्मक प्रयास है।
दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद यादव कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटकमसांडी अवस्थित ग्राम उलांज निवासी हैं और वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हैं।
सांसद मनीष जायसवाल का ऐसे संवेदनशील प्रयास निश्चित रूप से उन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हैं, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर सेवा और संगठन के कार्यों में जुटे रहते हैं।




