पेट्रोल-डीजल, गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी का ‘दे धक्का’ आंदोलन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन l
गिरिडीह बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दास राम नायक एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के आह्वान पर रविवार को तीसरे चरण के राष्ट्रव्यापी ‘दे धक्का’ आंदोलन के तहत गिरिडीह में भी विरोध-प्रदर्शन किया गया।

पेट्रोल-डीजल, गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी का ‘दे धक्का’ आंदोलन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दास राम नायक एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के आह्वान पर रविवार को तीसरे चरण के राष्ट्रव्यापी ‘दे धक्का’ आंदोलन के तहत गिरिडीह में भी विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन डीजल, पेट्रोल, एलपीजी एवं सीएनजी की बढ़ती कीमतों तथा महंगाई के विरोध में आयोजित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और लगातार नए करों का बोझ जनता पर डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन और गैस की बढ़ती कीमतों से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिरसिया की छात्रा पायल कुमारी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की भी मांग उठाई। साथ ही स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त करने तथा गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आधी कटौती करने की मांग की गई।
आंदोलन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त गिरिडीह को सौंपा गया। नेताओं ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी जनता के हर दुख-दर्द और समस्याओं के साथ खड़ी है तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष जयनारायण दास, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी भीखी राम पासवान, भारत मुक्ति मोर्चा के रामदेव रविदास, राजेश दास, मोहम्मद मंसूर अंसारी, मुख्तार अंसारी, रिकी कुमारी, सावित्री देवी, प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा, प्रदेश महासचिव अरविंद नागवंशी, सतीश कुमार, किशोरी रविदास, रामचंद्र दास, महेंद्र रजक, तपन कुमार, पुरन दास, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौतम, सुरेश दास, उदित राज, बी.पी. दीपक, बसंत कुमार दास, प्रकाश दास, पोखन दास, संतोष प्रसाद यादव, बजरंगी दास, देवानंद दास, दानिश एवं सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित




