पूर्व वित्त विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के सौजन्य से करमा में नवनिर्मित शिव मंदिर हेतु शिव परिवार की प्रतिमा प्रदान किया ।
हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही प्रखंड के ग्राम गौरिया करमा में नवनिर्मित शिव मंदिर हेतु शिव परिवार की प्रतिमा हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के सौजन्य से विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू जी के कर कमल के द्वारा डेमो टांड़ स्थित ऋषभ वाटिका के प्रांगण में ग्रामीणों को प्रदान किया गया।

पूर्व वित्त विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के सौजन्य से करमा में नवनिर्मित शिव मंदिर हेतु शिव परिवार की प्रतिमा प्रदान किया ।
हजारीबाग : जिला अंतर्गत बरही प्रखंड के ग्राम गौरिया करमा में नवनिर्मित शिव मंदिर हेतु शिव परिवार की प्रतिमा हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के सौजन्य से विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू जी के कर कमल के द्वारा डेमो टांड़ स्थित ऋषभ वाटिका के प्रांगण में ग्रामीणों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर गोरिया करमा के मुखिया रजनीकांत “ओम” ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म प्रेमी यशवंत सिन्हा पर बाबा भोलेनाथ अपनी कृपा दृष्टि सदा बनाए रखें। इसी तरह अपने क्षेत्र की जनता के हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम गोरिया करमा के संजय सिन्हा, नरेश पांडे, शंकर बहादुर प्रधान, रोहन प्रसाद यादव, मनोज पांडे, बबलू चौधरी, तुलसी मेहता, पिंकू चौधरी, शुभम शास्त्री, बंटी पांडे, अजय प्रजापति, अरुण कुमार प्रजापति, आशीष सिंह, हिमांशु कुमार, विश्वजीत कुमार तथा रणजीत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए। उक्त जानकारी यशवंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।



