पूजा स्थल की जमीन हड़पने, जान से मारने, 5 लाख रंगदारी मांगने संबंधित पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
दोनों पक्षों का आवेदन प्राप्त हुआ है ।जांचोंप्रांत उचित कार्रवाई की जाएगी :बरकट्ठा थाना प्रभारी

पूजा स्थल की जमीन हड़पने, जान से मारने, 5 लाख रंगदारी मांगने संबंधित पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
दोनों पक्षों का आवेदन प्राप्त हुआ है ।जांचोंप्रांत उचित कार्रवाई की जाएगी :बरकट्ठा थाना प्रभारी
बरकट्ठा से ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा:– प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गुंजरा, पोस्ट झुरझुरी निवासी सुरेश यादव पिता शिवलाल यादव ग्राम सकरेज ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देते हुए लिखा है कि ग्राम सकरेज में धुरिया महावर बाबा का पूजा स्थल है। उक्त स्थल पर खरीफ फसल के बीज डालने से पहले विभिन्न गांव के लोग यहां पूजा करते हैं। इस स्थल पर प्रेम कुमार गुप्ता ,प्रमोद कुमार गुप्ता एवं पंकज कुमार गुप्ता ,पिता अशोक साव ग्राम गुंजारा निवासी के द्वारा अवैध रूप से भवन निर्माण व शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। लिखा है कि 14 नवंबर को जब हम बात करने गए तो उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज तथा रड एवं कुल्हाड़ी से मारने के लिए दौड़ पड़े। तो किसी तरह हम अपना जान बचाए। उन लोगों ने कहा कि हमारा पहुंच ऊपर तक है ।प्रमोद गुप्ता का कहना था कि हम झामुमो के नेता हैं हम फंसा देंगे ।

बचाना है तो ₹5 लाख देना होगा। तुम्हारे एक बेटे को उठा लेंगे ।लिखा है कि यह लोग अफीम, हीरोइन का तस्करी करते हैं। इनसे हमारा परिवार भयभीत है। आवेदक ने जान माल की सुरक्षा करने तथा कानूनी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। संबंधित विषयक थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया ने कहा कि दोनों पार्टी के तरफ से आवेदन दिया गया है ।स्थलीय जांच के लिए विभागीय लोगों को सुपुर्द किया हूं। जांचोंप्रांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



