पायल कुमारी हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिले सामाजिक कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग l
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी मृतका स्वर्गीय पायल कुमारी के परिजनों से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक साथियों ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने पीड़ित परिवार का दुःख साझा करते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में समाज पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

पायल कुमारी हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिले सामाजिक कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी मृतका स्वर्गीय पायल कुमारी के परिजनों से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक साथियों ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने पीड़ित परिवार का दुःख साझा करते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में समाज पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि 20 मई 2026 की सुबह सिरसिया पुराना पुल के नीचे युवती का शव मिलना बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की।

मौजूद लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले की तेज और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, दोषियों की जल्द पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय प्रदान किया जाए।

इस दौरान गौरव कुमार, एडवोकेट एकलव्य कुमार उजाला, उज्ज्वल कुमार, नंदलाल दास, अरुण कुमार, कीर्ति कुमार, शतीश दास, मिथलेश पासवान, रीता कुमारी, सूरज तुरी, देबू दास, विनय कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक साथी उपस्थित रहे।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।




