Breaking Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डचुनावताजा खबरदेशराजनीति

पांचों राज्यों के आ चुके हैं चुनावी रूझान

चुनाव आयोग के परिणाम की घोषणा का इंतजार

संयुक्ता न्यूज डेस्क

पांचों राज्यों के चुनावी रूझान आ चुके हैं. जिससे तस्वीरें साफ हो चुकी है कि पंजाब को छोड़ बाकि के चारों राज्यों में भाजपा की ही सरकार बनेगी. बता दें कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है, जबकि गोवा और मणिपुर में गठबंधन की सरकार बनने की संभावना है. अब केवल इंतजार है तो चुनाव आयोग के अधिकारिक परिणाम की घोषणा का.

उत्तरप्रदेश में सुबह 10 बजे तक के रूझानों में ये साफ हो चुका था कि गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ ही सत्ता में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. बता दें कि भाजपा ने 403 विधानसभा सीटों में से 269 सीटों पर बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी, जबकि यूपी में 129 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में बड़ी विपक्षी दल के रूप में ऊभर कर सामने आ रही है.

अगर हम बात उत्तराखंड की तो यहां पर भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. बता दें कि बीजेपी ने 70 सीटों में 47 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को हराया है. कांग्रेस को कुल 19 सीटों पर वोट मिली है. लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने घटीमा विधानसभा सीट से हार गए हैं.

वहीं पंजाब में सभी पार्टियों को पछाड़ते हुए क्षेत्रिय पार्टी आप ने बड़ी जीत दर्ज की है. आम आदमी पार्टी पंजाब में 117 विधानसभा सीट में से 92 सीट पर बहुमत से जीत दर्ज की है. जबकि देश की बड़ी पार्टी कांग्रेस 18 सीट पर आकर हार गई. बता दें कि आप एक ऐसी पार्टी है जो छोटे स्तर से बाहर निकलकर अलग राज्य में धमाकेदार जीत हासिल की है.

पूर्वी राज्य मणिपुर में कुल 60 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत मिली है. बता दें कि यहां सरकार बनाने के लिए फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है कि यहां गठबंधन की सरकार बनेगी. वहीं राज्य में कोई और बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर नहीं आई है.

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में विधानसभा की सीटें भी सबसे कम ही है. यहां कुल 40 सीटें हैं जिसमें से 20 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. और बहुमत के लिए 1 सीट पर जीत की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button