पश्चिम बंगाल में जीत पर बोले सुनील पासवान – “यह जनता के विश्वास और बदलाव की जीत” l
रघुनाथपुर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी सुनील पासवान ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संघर्ष और बदलाव की आकांक्षा की जीत बताया है।

पश्चिम बंगाल में जीत पर बोले सुनील पासवान – “यह जनता के विश्वास और बदलाव की जीत” l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : रघुनाथपुर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी सुनील पासवान ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संघर्ष और बदलाव की आकांक्षा की जीत बताया है।
सुनील पासवान ने कहा कि रघुनाथपुर विधानसभा के 318 बूथों में से 280 बूथों तक पहुंचने का व्यापक प्रयास किया गया। इस दौरान भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों और प्रभारी पदाधिकारियों का सामूहिक योगदान रहा।

उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र की मातृ शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं ने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत किया, जिससे मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
पासवान ने कहा कि जनता के बीच टीएमसी के प्रति नाराजगी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी, जिसका असर सीधे मतदान और परिणामों में देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि रघुनाथपुर के साथ-साथ पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चली है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की धरती डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और भारत की एकता-अखंडता के संकल्प की भूमि रही है, और जनता ने उनके विचारों को स्वीकारते हुए बदलाव का समर्थन किया है।
पासवान ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह परिवर्तन संभव हुआ है।
उन्होंने 2011 से अब तक संघर्ष करते हुए शहीद हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह जीत उनके बलिदान को समर्पित है।



