Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-12877/12878) के ठहराव हेतु देर रात्रि में माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

पलामू : विष्णु दयाल राम ने कहा कि राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) झारखंड एवं बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवन-रेखा के समान है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, व्यापारियों, मरीजों एवं दिल्ली आने-जाने वाले आम यात्रियों द्वारा यात्रा की जाती है।

उक्त महत्वपूर्ण ट्रेन का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन जो कि पलामू संसदीय क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है। उक्त ट्रेन के ठहराव होने से मोहम्मदगंज प्रखंड, हैदरनगर प्रखंड, उटारी रोड़ एवं कांडी प्रखंड तथा बिहार की सीमा से लगे कई गाँवों के लोगो को आवागमन होगी सुगम। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री नियमित रूप से राँची, नई दिल्ली और अन्य महानगरों की ओर आते-जाते हैं। इस ट्रेन के ठहराव से यहां की जनता का आवागमन सुगम होगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कामेश्वर कुशवाहा, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा, एसडीओ श्री गौरांग महतो, श्री रामलला दूबे, श्री कामेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री नीरज सिंह, श्री महेंद्र सिंह, श्री विजय कुशवाहा, कांडी मंडल अध्यक्ष श्री शशीरंजन दूबे, श्री प्रदीप सिंह, श्री अजय प्रसाद गुप्ता, श्री सुशील ठाकुर, श्री अनुज पाण्डेय, श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ० अजय जायसवाल, रेलवे पदाधिकारीगण सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button