Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू फर्जी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

धारा-274/275/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) BNS 2023 एवं 47(A) उत्पाद अधिनियम दिनांक 11.09.2025 को छतरपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नवाबाजार की ओर से औरंगाबाद जाने वाली रोड पर नागालैंड नंबर के एक ट्रेलर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

पलामू फर्जी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

पलामू  : छतरपुर थाना कांड सं0-184/25, दिनांक-12.09.2025
धारा-274/275/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) BNS 2023 एवं 47(A) उत्पाद अधिनियम दिनांक 11.09.2025 को छतरपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नवाबाजार की ओर से औरंगाबाद जाने वाली रोड पर नागालैंड नंबर के एक ट्रेलर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन संख्या- NL01L6869 को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने वाहन में पुट्टी लोड होने की बात कही, किंतु संदेह होने पर वाहन को थाना लाकर जांच की गई। जांच में वाहन से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद हुई।

वाहन का सत्यापन जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय से कराने पर ज्ञात हुआ कि वाहन का पंजीयन संख्या एवं चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए। चालक एवं वाहन मालिक द्वारा शराब से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस संबंध में छतरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए वाहन एवं शराब को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा इस अवैध शराब कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1. रिजवान, उम्र 25 वर्ष, पिता – इस्राईल, निवासी – ग्राम बेरी, थाना ताउडू, जिला मेवात, हरियाणा

जप्त सामान

1. BUDWEISER MAGNUM STRONG BEER 500 ML – 80 कार्टून (प्रत्येक में 24 पीस, कुल 1920 पीस)
2. ROYAL STAG 750 ML – 20 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस, कुल 240 पीस)
3. ROYAL CHALLENGER 750 ML – 25 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस, कुल 300 पीस)
4. ROYAL CARRIAGE 750 ML – 165 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस, कुल 1980 पीस)
5. ROYAL CARRIAGE 375 ML – 160 कार्टून (प्रत्येक में 24 पीस, कुल 3840 पीस)
6. वाहन संख्या – NL01L6869
7. मोबाइल – 02

छापामारी दल

1. छतरपुर थाना पुलिस

Related Articles

Back to top button