पलामू- उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की
पलामू- उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

पलामू- उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की
पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी.समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव से बीते महीनों में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली.डीटीओ ने बताया कि जनवरी 2023 से लेकर अबतक जिले में कुल 276 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 225 लोगों की मृत्यु हुई है.इस दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लाया जाये इस पर चर्चा की.बैठक में उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की,बताया गया कि जनवरी 2023 से लेकर अबतक कुल 16 लोगों के बीच हिट एंड रन के तहत मुआवजा का भुगतान किया गया है.वहीं 15 मामले बीमा कंपनी के स्तर से पेंडिंग है.इसी तरह 2023 से अबतक गुड समैरिटन स्कीम के तहत कुल दो लोगों को लाभान्वित किया गया है जिसमें में आज एक लाभुक को उपायुक्त ने 5 हज़ार का चेक सौंपा.
एक्सीडेंट प्रोन एरिया में एंबुलेंस आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने डीटीओ व सिविल सर्जन को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए जिले में चिन्हित किये गये कुल 11 एक्सीडेंट प्रोन एरिया में आवश्यकतानुसार एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये.इसी तरह उन्होंने जहां आवश्यकता है वहां साइनएज लगाने की बात कही.उन्होंने डीटीओ को हर माह सड़क सुरक्षा की बैठक कराने के निर्देश दिये.उन्होंने रोड सेफ्टी मैनेजर को पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता,संबंधित पुलिस उपाधीक्षक

के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एक्सीडेंट प्रोन एरिया में सड़क दुर्घटना होने के क्या कारण है, इसे कैसे कम किया जा सकता है इस विषय पर डिटेल रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने पर बल दिया.इसी तरह आईआरएड सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री हेतु सभी संबंधितों को सक्रिय रहकर जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का एंट्री ससमय करने के निर्देश दिये.इसके लिये उन्होंने सिविल सर्जन को सभी प्राइवेट अस्पतालों से भी डेटा अपलोड करवाने के निर्देश दिये.इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.इसके अलावे उन्होंने लगातार हेलमेट चेकिंग व ट्रिपल राइडिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये.बैठक में उपरोक्त के अलावे हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार,छत्तरपुर एसडीओ,उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार,सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार,राष्ट्रीय राज्य मार्ग एवं निर्माण विभाग के प्रतिनिधि,सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह,सड़क सुरक्षा मैनेजर विनीत कुमार व आईटी असिस्टेंट डब्लू उपस्थित थे .



