पलामू आज निवर्तमान उपमहापौर नगर निगम मेदिनीनगर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने लगातार चार महीने से सुदना जलापूर्ति से प्रभावित सम्मानित जनता का पानी का टैक्स माफ करने के संबंध में नगर आयुक्त नगर निगम को लिखा पत्र।
पत्र के माध्यम से निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने लिखा कि वर्षा के दिनों में लगातार पानी होने से नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण मेदिनीनगर नगर निगम के अधीन सुदना जलापूर्ति चार महिने के लिए पुरी तरह सुचारू रूप से कार्य नही कर पायी

पलामू आज निवर्तमान उपमहापौर नगर निगम मेदिनीनगर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने लगातार चार महीने से सुदना जलापूर्ति से प्रभावित सम्मानित जनता का पानी का टैक्स माफ करने के संबंध में नगर आयुक्त नगर निगम को लिखा पत्र।
पलामू : पत्र के माध्यम से निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने लिखा कि वर्षा के दिनों में लगातार पानी होने से नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण मेदिनीनगर नगर निगम के अधीन सुदना जलापूर्ति चार महिने के लिए पुरी तरह सुचारू रूप से कार्य नही कर पायी। जिसके कारण सम्मानित जनता को अपने दैनिक जीवन के कार्यों में काफी दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ा।

चूकि इस पेय जलापूर्ति में कुआँ द्वारा जलापूर्ति कि जाती है जिसमें बालू भर जाने से जलापूर्ति लगातार बंद ही रहा, इसे चालू करने का भी प्रयास किया गया जिसमें बालू भर जाने के कारण पेय जलापूर्ति सूचारू रूप से फिर भी चालू नही हो पाया। इसके अलावा इसमें दो मोटर लगे हुए है पर फिलहाल तकनिकी कारणों से एक ही मोटर से कार्य लिया जाता हैं जिसके कारण निर्बाध रूप से सम्मानित जनता को पेय जलापूर्ति नही हो पा रही हैं। फिर भी सम्मनित जनता को लगातार चार महीने पेय जलापूर्ति का टैक्स देना पडेगा जो कि उनके उपर एक वितिय बोझ हैं।
अतः उन्होंने नगर आयुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सम्मानित जनता का चार महीने का सुदना पेय जलापूर्ति से प्रभावित टैक्स माफ करने व पेय जलापूर्ति को बनवाने का भी कष्ट करें। इसके लिए वे ही नही अपितु नगर निगम मेदिनीनगर कि सम्मानित जनता भी आपि सदा अभारी रहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि वे सम्मानित जनता के लिए हमेशा प्रयासरत रहे है और लगातार वे आगे भी तत्पर रहेंगे। जनता अपनी समस्याओं से उन्हें कभी भी अवगत करा सकती है।


