पोटका के बाघमारा गांव में विश्व तम्बाकू निषेद दिवस मनाया गया।
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकु पंचायत के बाघमारा गांव के ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ विश्व तम्बाकू निषेद दिवस मनाया गया और तम्बाकू के उपयोग के कारण विभिन्न प्रकार के होने वाले बीमारी के बारे में बताया और इसके प्रति सावधान किया गया।

पोटका के बाघमारा गांव में विश्व तम्बाकू निषेद दिवस मनाया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकु पंचायत के बाघमारा गांव के ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ विश्व तम्बाकू निषेद दिवस मनाया गया और तम्बाकू के उपयोग के कारण विभिन्न प्रकार के होने वाले बीमारी के बारे में बताया और इसके प्रति सावधान किया गया। आय दिन अत्यधिक तम्बाकू के उपयोग के कारण मु के कैंसर से ग्रसित मरीज ज्यादातर देखने को मिलते हैं जिसकी स्थिति अति भयावह होती है,

इसे कैंसर से ग्रसित जगह ऑपरेशन करना पड़ता है किसी किसी का ऑपरेशन से वो जगह को शरीर से काट कर अलग करना पड़ता है कोई कोई मरीज समय पर ऑपरेशन के बाद ठीक हो भी जाता है और कोई मरीज इस बीमारी के कारण अपना जान भी गवां बैठते हैं। जरूरत है इन सब नशीली पदार्थ से दूर रहना और आने वाले पीढ़ी को इसके दुष्परिणाम से अवगत करते हुए जागरूक करना,
साथ ही नब्बे दिनों तक डालसा द्वारा चलाए जा रहे विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के बारे में भी बताया गया एवं कानूनी जानकारी दी गई।अंत में ग्रामीणों को नशा से दूर रहने का शपथ दिलाया गया और अपने स्वयं के परिवार,मित्र तथा समाज को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सुमित कुमार गोप एवं काफी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल थे।



