Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

परशुराम जयंती के उपलक्ष में शहर में निकाली जाएगी  शोभायात्रा।

शहर में दूसरी बार भव्य रुप से निकाली जाएगी शोभायात्रा :– हर्ष अजमेरा।

परशुराम जयंती के उपलक्ष में शहर में निकाली जाएगी  शोभायात्रा।

शहर में दूसरी बार भव्य रुप से निकाली जाएगी शोभायात्रा :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग: शहर के देवांगना चौक से शनिवार को संध्या 4:00 बजे भगवान परशुराम जन्म उत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे पूर्व 3:00 बजे पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी जिसके बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी शहर वासियों को अपनी और आकर्षित करेंगी। ऐसी शोभायात्रा शहर में दूसरी बात निकाली जा रही है जिसमें समस्त धर्म प्रेमियों का विशेष सहयोग है। कार्यक्रम को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।

 

दक्षिण भारत में पशु राम जन्म उत्सव को विशेष महत्व दिया जाता है परशुराम जन्म उत्सव होने के कारण इस तिथि में भगवान परशुराम की आविभांव की कथा भी सुनी जाती है इस दिन परशुराम जी की पूजा करके उन्हें अर्घ्य देने का बड़ा माहात्म्य माना गया है। मान्यता है कि इसी दिन जन्म से ब्राह्मण और कर्म से क्षेत्रीय भृगुवंशी परशुराम का जन्म हुआ था।

इस अवसर पर शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर शहर में दूसरी बार भव्य रुप से निकाली जाएगी शोभायात्रा। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरेगी शोभायात्रा। आकर्षक रूप से शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी शहरवासियों को अपनी और आकर्षित करेंगी। शोभायात्रा में समस्त शहरवासी सादर आमंत्रित।

Related Articles

Back to top button