पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिज्म एसोसिएशन (JJA) के जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, हजारीबाग प्रेस क्लब के महासचिव दीपक सिंह कोषाध्यक्ष सागर कुमार युवा पत्रकार रितेश खंडेलवाल सहित जिले के अन्य पत्रकारों ने बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की।

पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग : पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिज्म एसोसिएशन (JJA) के जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, हजारीबाग प्रेस क्लब के महासचिव दीपक सिंह कोषाध्यक्ष सागर कुमार युवा पत्रकार रितेश खंडेलवाल सहित जिले के अन्य पत्रकारों ने बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार अभिषेक भारती के साथ हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की भी मांग की। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित पहल का आश्वासन दिया।




