पतरातू में वैष्णवी महिला समिति द्वारा सावन मिलन समारोह आयोजित
रामगढ़: पतरातू के लेक रिसॉर्ट सरोवर विहार में रविवार को वैष्णवी महिला समिति के तत्वावधान में सावन मिलन महोत्सव का आयोजन हुआ

पतरातू में वैष्णवी महिला समिति द्वारा सावन मिलन समारोह आयोजित
रिपोर्ट : अभिषेक मिश्रा
रामगढ़: पतरातू के लेक रिसॉर्ट सरोवर विहार में रविवार को वैष्णवी महिला समिति के तत्वावधान में सावन मिलन महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया नूतन सिंह और संचालन न्यायालय की अधिवक्ता प्रियंका तिवारी ने किया।

समारोह की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अंताक्षरी, मेंहदी प्रतियोगिता और इंडोर गेम्स का आयोजन हुआ। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नृत्य-संगीत का भरपूर आनंद उठाया।
मुखिया नूतन सिंह ने बताया कि समिति पिछले तीन वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है, जिससे महिलाओं में आपसी सौहार्द बढ़ता है और वे सावन माह का आनंद लेती हैं।
समारोह को सफल बनाने में अंजली सिंह, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, दीपा, बॉबी सिंह, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी समेत अन्य महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।




