Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

“पंचायत चुनाव से पहले अर्जुन सेना का शक्ति प्रदर्शन, गांडेय में भरी हुंकार; जीत का लिया संकल्प, SIR पर भी हुई अहम चर्चा”

गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास में समाजसेवी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में अर्जुन सेना संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

“पंचायत चुनाव से पहले अर्जुन सेना का शक्ति प्रदर्शन, गांडेय में भरी हुंकार; जीत का लिया संकल्प, SIR पर भी हुई अहम चर्चा”

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास में समाजसेवी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में अर्जुन सेना संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पंचायत स्तरीय कमिटी के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन सेना का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, विकास और जनहित की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए संगठन को पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया।

बैठक का मुख्य केंद्र आगामी पंचायत चुनाव रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि पंचायत चुनाव में अर्जुन सेना समर्थित योग्य उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारी की जाएगी।

इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान एस.आई.आर. (SIR) से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की आंतरिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार किया गया तथा संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button