Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

न्यू जौहरी बाजार में शान से लहराया तिरंगा, पूर्व वार्ड पार्षद तरुण मुखर्जी ने दी सलामी

गिरिडीह टावर चौक स्थित न्यू जौहरी बाजार में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

न्यू जौहरी बाजार में शान से लहराया तिरंगा, पूर्व वार्ड पार्षद तरुण मुखर्जी ने दी सलामी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : टावर चौक स्थित न्यू जौहरी बाजार में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद तरुण मुखर्जी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और वीर शहीदों को नमन किया।

ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मौके पर गुड्डी सिंह, मनोज कुमार, सूरज कुमार, प्रदीप दास, धर्मवीर बर्नवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे के सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। m e

Related Articles

Back to top button