नुतनडीह में 10, 46 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पोटका अंचल अधिकारी का नाम मांग पत्र सौंपा।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के बांगो मौजा अंतर्गत नुतनडीह में 10 , 46 एकड़ सरकारी ज़मीन अतिक्रमण के मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के लोग पोटका अंचल कार्यालय पहुंचकर, अंचल अधिकारी निकिता वाला के नाम मांग पत्र सौंपा।

नुतनडीह में 10, 46 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पोटका अंचल अधिकारी का नाम मांग पत्र सौंपा।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के बांगो मौजा अंतर्गत नुतनडीह में 10 , 46 एकड़ सरकारी ज़मीन अतिक्रमण के मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के लोग पोटका अंचल कार्यालय पहुंचकर, अंचल अधिकारी निकिता वाला के नाम मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस पार्टी, ने मांग पूरी नहीं होने पर 14 दिनों के अंदर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जय राम हांसदा ने आरोप लगाया कि बाहारी आदमीओ के द्वारा 10 एकड़, 86 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण कर घेरा बंदी की गई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले पर उचित जांच कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा पोटका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन की लूट चल रही है, कांग्रेस पार्टी सरकारी जमीन का लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा 14 दिन का अंदर नुतनडीह की जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव जय राम हांसदा, आनंदपाल ,सुबोध सरदार, शिवचरण टुडु, शंकर दत्त, सीताराम सोरेन, आदि उपस्थित थे।




