निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विधानसभा क्षेत्र के बेलचड़ी स्थित जिला परिषद पिंटू सिंह ऊर्फ संजय सिंह के आवासीय कार्यालय में अशर्फी हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
निरसा : विधानसभा क्षेत्र के बेलचड़ी स्थित जिला परिषद पिंटू सिंह ऊर्फ संजय सिंह के आवासीय कार्यालय में अशर्फी हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन जिला परिषद की पत्नी श्रीमती प्रियंका सिंह ने फीता काट कर किया।

इस शिविर में स्वास्थ जांच के साथ कैंसर की भी जांच की गई । एवं कैंसर जागरूकता अभियान चलाया । जिला परिषद संजय सिंह ने बताया कि अशर्फी हॉस्पिटल के सौजन्य से यह शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में लगभग 132 लोगों की निशुल्क जांच की गई है। बहुत सारे लोग जो कि तम्बाकू इत्यादि का सेवन करते हैं।

उनलोगों को कैंसर के लक्षण के बारे भी बताया गया। साथ ही जांच भी किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की निशुल्क जांच शिविर एवं नेत्र जांच शिविर अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों में लगाने की प्रक्रिया की जाएगी ।इस शिविर में हॉस्पिटल के डॉक्टर जफर शीला कुमारी, विवेक कुमार, नर्स किरण कुमारी और सुप्रिया कुमारी मौजूद थीं




