Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह से बड़ी कार्रवाई : गांडेय थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरिडीह से बड़ी कार्रवाई : गांडेय थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली थी कि गिरिडीह–गांडेय रोड किनारे बैरगी गांव के आसपास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खों के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों में साजीद अंसारी (22 वर्ष), नजाउल अंसारी (23 वर्ष) — दोनों ग्राम दाब, थाना गांडेय, तथा चंदन कुमार मंडल (20 वर्ष), ग्राम जोरासिमर, थाना अहिल्यापुर शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते थे और ओटीपी लेकर उनके खातों से पैसे ठगते थे।

पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपी — मो. आलम अंसारी (ग्राम महजोरी ढाब) और फारमुल अंसारी (ग्राम महजोरी ढाब) — भागने में सफल रहे। इनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं।
इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 36/2025, दिनांक 03.11.2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button