निरसा पुलिस ने बिरला ढाल स्थित अभिषेक गुप्ता दुकान में छापेमारी कर लाखों रुपए का अवैध लॉटरी का टिकट जब्त किया
निरसा गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में निरसा पुलिस ने बिरला ढाल स्थित अभिषेक गुप्ता दुकान में छापेमारी कर लाखों रुपए का अवैध लॉटरी का टिकट जब्त किया।

भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट जब्त।
(झारखंड संवादाता मलय गोप)
निरसा गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में निरसा पुलिस ने बिरला ढाल स्थित अभिषेक गुप्ता दुकान में छापेमारी कर लाखों रुपए का अवैध लॉटरी का टिकट जब्त किया। हालांकि अभिषेक गुप्ता भागने में सफल रहा। इस संबंध में निरसा थाना में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार निरसा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरला ढाल स्थित अभिषेक गुप्ता अवैध लॉटरी के कारोबार का संचालन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी किया तो उसके दुकान से लाखों रुपए का अवैध लॉटरी का टिकट बरामद किया गया।

छापेमारी के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा है अवैध लॉटरी का संचालन–
निरसा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार कुटीर उद्योग का रूप धारण कर चुका है। निरसा के जलाकर गुमटियों एवं चाय दुकानों पर अवैध लॉटरी के टिकट की बिक्री खुलेआम होती है। पुलिस छापेमारी करती है।

प्रिंटिंग मशीन, कटर एवं भारी मात्रा में अवैध लॉटरी का टिकट भी जप्त करती है। इसके बावजूद अवैध लॉटरी का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस चाहे ले तो लॉटरी का टिकट तो क्या कोई भी अवैध कारोबार नहीं हो सकता है। सिर्फ ई वास करने के लिए छापेमारी करने से यह धंधा नहीं खत्म हो सकता।



