Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नामांकन और शुल्क वृद्धि पर एबीवीपी का डी.एस.डब्ल्यू.को ज्ञापन

मेदिनीनगर: जीएलए कॉलेज में शैक्षणिक समस्याओं और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई शुल्क वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिला संयोजक नीतीश दुबे के नेतृत्व में डी.एस.डब्ल्यू को एक ज्ञापन सौंपा गया।

नामांकन और शुल्क वृद्धि पर एबीवीपी का डी.एस.डब्ल्यू.को ज्ञापन

मेदिनीनगर : जीएलए कॉलेज में शैक्षणिक समस्याओं और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई शुल्क वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिला संयोजक नीतीश दुबे के नेतृत्व में डी.एस.डब्ल्यू को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से नामांकन तिथि में विस्तार, नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं फीस वृद्धि वापस लेने पर ज़ोर दिया गया।

परिषद ने स्नातकोत्तर (पीजी) नामांकन में मेधा सूची से बाहर के विद्यार्थियों के नामांकन की आशंका जताते हुए, नामांकित विद्यार्थियों के सत्यापन की मांग की है।
जिला संयोजक नीतीश दुबे विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री फॉर्म शुल्क और परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि को छात्र हित के विरुद्ध बताया है और पूर्व निर्धारित शुल्क को ही लागू करने की मांग की है।

नगर मंत्री उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि जीएलए कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया कॉलेज के नियंत्रण में हो, नामांकन प्रक्रिया में सीएससी का हस्तक्षेप पूर्णतः समाप्त हो। साथ ही स्नातकोत्तर में नामांकन हेतु 25% शीट वृद्धि करते हुए तृतीय मेधा सूची जारी की जाय।

विश्वविद्यालय के डी.एस.डब्ल्यू ने परिषद की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही एवं त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए नामांकन की तिथि 30 सितंबर तक विस्तारित करने की सूचना जारी की।
प्रतिनिधि मंडल में नीतीश दुबे, उत्कर्ष तिवारी, गगन सिंह, बिपिन यादव एवं रमाशंकर पासवान शामिल थें।

Related Articles

Back to top button