Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

गिरिडीह, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक परिवार शुक्रवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक आवेदन दिया है।

नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक परिवार शुक्रवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक आवेदन दिया है। आवेदन देने जामताड़ा जिला के कर्माटांड़ थाना के विष्णुडीह निवासी शेरून बीबी समेत इनके परिवार शामिल है।

आवेदन के अनुसार शेरून बीबी की बेटी गुलशन खातून का विवाह गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल निवासी अदाम अंसारी पिता मकसूद अंसारी से वर्ष 2013 में हुआ था। शादी के बाद दो बच्चा भी हुआ। उसके बाद ससुराल वाले ने बेटी को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना लगा।बताया गया कि प्रताड़ित करने वालों में दामाद आदम अंसारी सास सकीना खातून भैसुर सदाम अंसारी इनकी पत्नी शामिल है।

इस बाबत शेरून बीबी ने बताया कि मेरी बेटी को प्रताड़ित करने के साथ साथ 26 अगस्त 2025 को इन लोगों ने मिलकर मारपीट कर फांसी के फंदे से लटका दिया। इसको लेकर गांडेय थाना में आवेदन भी दिया लेकिन अभी तक सिर्फ दामाद आदम अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। बाकी सब फरार चल रहा है। इन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपील करते हुए बाकी अन्य अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button