Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा जिला स्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन l

हज़ारीबाग विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल, पत्रकारिता, जनसेवा तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के सम्मान हेतु जिला स्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा जिला स्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन l

हज़ारीबाग : विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल, पत्रकारिता, जनसेवा तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के सम्मान हेतु जिला स्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस गरिमामय समारोह में हज़ारीबाग जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सम्मानित अधिकारियों द्वारा चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण, उत्कृष्ट कार्यों एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान देकर युवाओं को प्रेरित करना तथा नशा मुक्त, शिक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है।

यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आकाशदीप होटल, समीप लक्ष्मी पेट्रोल पंप, नवाबगंज, हज़ारीबाग में आयोजित होगा।

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने सभी समाजसेवियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, खिलाड़ियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button