नशा मुक्ति के लिए नगर निगम की जागरूकता रैली, समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प l
झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह नगर निगम द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

नशा मुक्ति के लिए नगर निगम की जागरूकता रैली, समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह नगर निगम द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

रैली में नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, उप नगर आयुक्त अब्दुल आलम, नगर मिशन प्रबंधक सुमित कुमार घोष, कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं DAY-NULM की सामुदायिक संसाधन सेविकाएं शामिल हुईं।

इस दौरान प्रतिभागियों ने यह जागरूकता रैली नगर निगम परिसर से निकलकर बड़ा चौक शिव मोहल्ला बस स्टैंड रोड भ्रमण करते हुए नगर निगम में समापन किया गया इस जागरूकता रैली से शहरवासियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली में लगाए गए बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है।
साथ ही नशे की लत से मुक्ति के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हेल्पलाइन एवं उपचार सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। इस बाबत नगर निगम महापौर प्रमिला मेहरा और नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है,
बल्कि इसके लिए जनभागीदारी भी आवश्यक है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। रैली के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्त गिरिडीह और नशामुक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया।





