नव वर्ष के प्रथम दिन गौशाला पहुंचे, हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक की गौ माता की सेवा।
मेरी दो माता है,एक जन्म दाता और दूसरी गौ माता :– चंद्र प्रकाश जैन।

नव वर्ष के प्रथम दिन गौशाला पहुंचे, हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक की गौ माता की सेवा।
मेरी दो माता है,एक जन्म दाता और दूसरी गौ माता :– चंद्र प्रकाश जैन।
हजारीबाग : नववर्ष के आगमन को लेकर जहां हर कोई विभिन्न पिकनिक स्थलों पर जाकर नव वर्ष के स्वागत को यादगार बना रहे हैं वही हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं उनके परिवार के सदस्यगण शहर से 8 किलोमीटर दूर कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर पहुंच कर गौमाता को चोकर, गुड़ एवं अपने घर से लाएं खाद्य सामग्री खिलाकर नव वर्ष का प्रथम दिन मनाया।

मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि मेरी दो माता है, एक जीवन दाता और दूसरी गौ माता, दोनों की सेवा सदैव तत्पर रहता हूं नव वर्ष के प्रथम दिन गौशाला परिसर पहुंचकर गौ माता को चोकर, गुड खिलाया गया। परिवार के तमाम सदस्यों ने उत्साह से परिपूर्ण होकर गौ माता की सेवा की।

चंद्रप्रकाश जैन की धर्मपत्नी लता जैन,बजरंग अग्रवाल, सुषमा अजमेरा, अमित विनायका, रोहित अजमेरा, मनोज जैन, लोकेश जैन, सुशीला जैन, सीखा विनायका, धैर्य जैन,ललित अजमेरा,अर्हव् जैन अर्शिब जैन सहित कई लोग मौजूद थे ।




