Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने संभाला नगर निगम का पदभार, अधिकारियों व कर्मियों ने किया स्वागत

नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया।

नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने संभाला नगर निगम का पदभार, अधिकारियों व कर्मियों ने किया स्वागत

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस मौके पर नगर निगम के उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने उन्हें बुक्के भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के दौरान नगर निगम कार्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने भी बारी-बारी से महापौर प्रमिला मेहरा को बुक्के देकर उनका स्वागत किया और सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की मजबूती और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए निगम के सभी अधिकारियों और कर्मियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। मौके पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button