नया परिसदन भवन में रविवार को आजसू पार्टी के जिला कमिटी की बैठक आहूत की गई
नया परिसदन भवन में रविवार को आजसू पार्टी के जिला कमिटी की बैठक आहूत की गई

नया परिसदन भवन में रविवार को आजसू पार्टी के जिला कमिटी की बैठक आहूत की गई
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नया परिसदन भवन में रविवार को आजसू पार्टी के जिला कमिटी की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने किया। बैठक के दौरान जन पंचायत को लेकर 26 अप्रैल को गांडेय विधान सभा क्षेत्र पहुंच रहे आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के आगमन को लेकर किए जाने वाले तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी के लोगों को कई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस दौरान किस किस रूट के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो को ले जाना है इस पर भी चर्चा हुई। इस बाबत जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो जी का आगमन गांडेय विधानसभा की धरती पर हो रहा है। तैयारी को लेकर पार्टी के लोगों के साथ बैठक किया गया। बताया गया कि पार्टी सुप्रीमो का भव्य स्वागत जिला कमेटी के द्वारा किया जाएगा वही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी का दामन भी थामेंगे। उन्होंने बताया कि इस जन पंचायत कार्यक्रम के दौरान पार्टी सुप्रीमो जिला प्रमुख और भूत प्रभारी के लोगों से रूबरू होंगे चाहते हैं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के वस्तु स्थिति का भी जायजा लेंगे।

गांडेय विधान सभा प्रभारी अर्जुन बैठा ने बताया कि 26 अप्रैल को भव्य तरीके से पार्टी सुप्रीमो का स्वागत किया जाएगा उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो के आगमन को लेकर आज की बैठक में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा किया गया। बैठक में कंपू यादव, छक्कन महतो, प्रियंका शर्मा सहित आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।




