Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पलामू संत मरियम स्कूल एवं एलन करियर इंस्टिट्यूट का संयुक्त संवाद,पलामू के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा में मिलेगा सहयोग

मेदिनीनगर नगर भवन में आयोजित संत मरियम स्कूल और एलन करियर इंस्टिट्यूट रांची टीम के संयुक्त संवाद कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा और उच्च शिक्षा दोनों स्तरों पर प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया।

पलामू संत मरियम स्कूल एवं एलन करियर इंस्टिट्यूट का संयुक्त संवाद,पलामू के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा में मिलेगा सहयोग

पलामू : मेदिनीनगर नगर भवन में आयोजित संत मरियम स्कूल और एलन करियर इंस्टिट्यूट रांची टीम के संयुक्त संवाद कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा और उच्च शिक्षा दोनों स्तरों पर प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एलन रांची सेंटर हेड श्री हेमंत योगी, एडमिन हेड श्री देवेंद्र अवस्थी, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव, प्राचार्य श्री कुमार आदर्श, श्री प्रवीण दुबे, श्री विकास कुलभूषण, श्री अविनाश पाठक समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में एलन टीम ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर कई महत्वपूर्ण रणनीतियाँ साझा कीं। एडमिन हेड श्री देवेंद्र अवस्थी ने करियर निर्माण, समय प्रबंधन और परीक्षा के दौरान मानसिक संतुलन पर चर्चा करते हुए कहा कि सफलता सही दिशा, प्रभावी रणनीति और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

वहीं डिवीजन हेड श्री हेमंत योगी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिश्रम वह चाबी है जो हर कठिन दरवाज़े को खोल देती है।

संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा तभी पूर्ण होती है जब उसमें संस्कार, अनुशासन और नैतिकता का समन्वय हो। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अंक नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण भी है।

प्राचार्य श्री कुमार आदर्श ने आश्वस्त किया कि संत मरियम विद्यालय परिवार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव समर्पित और कृतसंकल्पित है।
घोषणा किया कि पलामू के बच्चों को उच्च शिक्षा में अधिक से अधिक अवसर मिले इसके लिए विद्यालय विशेष पहल करेगा। दसवीं के बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल केलिए देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन के दौरान हर संभव आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। विद्यालय के हस्तक्षेप से छात्रों की फीस कम होगी तथा उत्कृष्ट एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए निःशुल्क अध्ययन की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य पलामू के मेधावी और इच्छुक बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रवीण दुबे ने किया।
इस अवसर पर विकास विश्वकर्मा, श्याम किशोर पांडे, ललन प्रजापति सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम न केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहायक रहा, बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी पलामू के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल गया।

Related Articles

Back to top button