नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 सिरसिया में शनिवार को चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 सिरसिया में शनिवार को चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। बताया गया कि लगभग 30 लाख रुपए की लागत से जोरिया नाला पर चेक डैम बनाया जाएगा। जिससे किसानों को काफी लाभ होगा। लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह की ओर से इस चेक डैम का निर्माण कराया जाएगा। इस बाबत विधायक श्री सोनू ने बताया कि चेक डैम बनने से लगभग 10 एकड़ जमीन का सिंचाई होगा।

चेक डैम का निर्माण होने से सालों भर किसानों के लिए खेती का रास्ता खुलेगा और अच्छी पैदावार खेती कर पाएंगे। मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शाहनवाज अंसारी, वार्ड पार्षद अशोक राम, पप्पी सिंह, रॉकी सिंह, अभय सिंह, लखन राम, प्रकाश राम कन्हैया राम, एक्सक्यूटिव इंजीनियर शेखर कुमार, जूनियर इंजीनियर विजय रवानी, अनिल रजक, नितिन कुमार, संवेदक अरविंद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।