नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों को लेकर झामुमो नगर कमेटी की बैठक संगठन मजबूती व चुनावी तैयारी पर हुआ मंथन
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान एवं गौस नगर इलाके के 10 वार्डों को लेकर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों को लेकर झामुमो नगर कमेटी की बैठक संगठन मजबूती व चुनावी तैयारी पर हुआ मंथन
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान एवं गौस नगर इलाके के 10 वार्डों को लेकर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो मुख्य अतिथि के रूप में जबकि केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि झामुमो हर वर्ग और समाज की पार्टी है। संगठन की मजबूती सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक मे विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन आवश्यक है जो अपने वार्ड के साथ-साथ पूरे शहर के विकास के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने संगठनात्मक एकता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है और झारखंड का सर्वांगीण विकास केवल झामुमो की सरकार में ही संभव है।
बैठक का संचालन निसार अहमद ने किया। बैठक में जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सरफराज अहमद, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, नईम राही, सतीश नारायण दास, कमाल कुरैशी, राजीव वर्मा, तनवीर आलम, मोहम्मद आज़ाद, मोहम्मद एजाज़, मोहम्मद कुर्बान, मंजीत साव, सुजल, प्रवेज आलम, रतन, तबारक, इरफान, सोनू, अंकित कुमार, शमा प्रवीण, शाहनाज प्रवीण सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




