नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री से मिले सुदेश महतो
आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात की और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातु प्रखंड में चोकाहातु स्थित मेगालिथ साइट को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में जल्द से जल्द घोषित करने और उसका संरक्षण करने के संबंध में चर्चा की।

नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री से मिले सुदेश महतो
चोकाहातु मेगालिथ यूनेस्को विश्व,धरोहर शीघ्र घोषित हो : सुदेश महतो
रांची : आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात की और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातु प्रखंड में चोकाहातु स्थित मेगालिथ साइट को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में जल्द से जल्द घोषित करने और उसका संरक्षण करने के संबंध में चर्चा की।

श्री महतो ने कहा कि इसका संरक्षण करने, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज करने की आवश्यकता है।

श्री महतो ने कहा कि चोकाहातु भारत का सबसे बड़ा महापाषाण स्थल है। मुंडा जनजाति द्वारा ‘हड़गड़ी’ रस्म के लिए इस्तेमाल होने वाला यह स्थल हजारों वर्ष प्राचीन है। यह स्थान ‘शोक मनाने का स्थान’ कहलाता है, जहाँ ग्रेनाइट पत्थरों के नीचे मृतक की अस्थियां दफनाई जाती हैं।
श्री महतो ने झारखंड राज्य में आदिवासी कल्याण से संबंधित योजनाओं के संबंध में भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की और ज्यादा से ज्यादा राशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बुंडू में ’स्टेच्यू ऑफ उलगुलान’ स्मारक विकसित करने के संबंध में भी चर्चा की और सहयोग का अनुरोध किया ।



