Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुनील वर्मा जी द्वारा झंडा दिखाकर रैली की शुरुआत की गई।

नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

पलामू : नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुनील वर्मा जी द्वारा झंडा दिखाकर रैली की शुरुआत की गई। संकुल संगठन, ग्राम संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
जन जागरूकता रैली जे पी चौक से शुरू होकर अम्बेडकर चौक, गाँधी चौक से होते हुए पटेल चौक पर संपन्न हुआ। महिलाओं के नारे से जपला की सड़कें गूंज उठी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा ने कहा कि समाज में कुरीतियों को मिटाने, बाल विवाह रोकने के लिए जे एस एल पी एस की कार्य सराहनीय है। समाज में यह जागरूकता सभी वर्ग के मिलाओ के लिए जरूरी है।
बाल विवाह को मिटाने, बाल विवाह न करने, अंध विश्वास मिटाने, डायन प्रथाओं को मिटाने, लैंगिक हिंसा को रोकने के नारे बुलंद आवाज में लगाते हुए गालियों से गुजरी।

समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया गया। शहर में लगातार ऐसी घटनाओं ने समाज को एक फिर से झकझोरा है। माँ के द्वारा बेटी की हत्या कर कलेजा खाने और जन्मजात ल़डकियों की हत्या की घटनाओं से जिला प्रशासन ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। जिला उपायुक्त महोदया द्वारा भी जन जागरूकता अभियान और रैली करने का निर्देश दिया था।

जिला से जिला प्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री अंजनी कुमार, सामुदायिक संगठन कर्ता बलवंत कुमार,अजित सिंह, उर्मिला देवी, सुनील सिंह, रवि रंजन, अजित कुमार, विकास कुमार और JSLPS के जेंडर CRP, सक्रिय महिला एवं सभी कैडर की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button