Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में स्किल कॉम्पिटिशन सह प्रदर्शनी 2026 का भव्य आयोजन।

पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में बुधवार को स्किल कॉम्पिटिशन सह प्रदर्शनी 2026 का सफल आयोजन किया गया।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में स्किल कॉम्पिटिशन सह प्रदर्शनी 2026 का भव्य आयोजन।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/पोटका

पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में बुधवार को स्किल कॉम्पिटिशन सह प्रदर्शनी 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर/ आईटी/आईटीईएस ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने अपने आकर्षक मॉडलों एवं इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

आईटीईएस के शिक्षक तस्लीम आजाद व इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर के शिक्षक अतुल महतो के देखरेख में विद्यार्थियों ने *सामाजिक भलाई के लिए ऐप डेवलपमेंट, साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, डिजिटल मार्केटिंग एवं ई-कॉमर्स सॉल्यूशन, डेटा एनालिसिस, रिन्यूएबल एनर्जी मॉडल, स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम, सर्किट डिजाइन एंड ट्रबलशूटिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अनुप्रयोगों को मॉडल के जरिए प्रस्तुत किया।

छात्रों ने निरीक्षण करने आए अतिथियों बीपीओ जयश्री वोईपाई, जिला परिषद सदस्य श्रीमती सविता सरदार, मोनज सरदार, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि उनके मॉडल से समाज को स्वास्थ्य, स्वच्छता, डिजिटल सुरक्षा, कृषि और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में क्या लाभ मिलेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को प्रखंड, जिला और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों को भी इस तरह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन करने का सुझाव दिया गया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button