Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, जयकारों के बीच आदर्श नगर छठ घाट में दी गई विदाई!

गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान में दुर्गा पूजा के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और भक्तिमय माहौल में किया गया।

धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, जयकारों के बीच आदर्श नगर छठ घाट में दी गई विदाई!

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान में दुर्गा पूजा के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और भक्तिमय माहौल में किया गया। मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच मां की प्रतिमा को भ्रमण कराते हुए आदर्श नगर छठ घाट ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे रास्ते भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मां के अंतिम दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दी।

151 सदस्यों की टीम ने संभाली पूजा की कमान

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सिहोडीह आम बागान की ओर से पूजा के दौरान भव्य आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अशोक राम, सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, उपसचिव विजय सिंह समेत समिति के 151 सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूजा से लेकर विसर्जन तक समिति के सदस्य व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे।

मां की विदाई के बाद भंडारे की तैयारी

प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सिहोडीह आम बागान में दुर्गा पूजा का उत्सव संपन्न हुआ। वहीं, पूजा समिति की ओर से शनिवार, 24 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

मां दुर्गा की विदाई के साथ ही पंडाल में गूंजते जयकारे और भक्तों की आस्था की यादें श्रद्धालुओं के मन में रह गईं। भक्तों ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण दिया।
जय माता दी!

Related Articles

Back to top button