Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धरियाडीह के ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ l

गिरिडीह के धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया।

धरियाडीह के ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी, गिरिडीह के चेयरमैन अरविंद अग्रवाल, प्राचार्य चंद्रमलिका घोष चौधुरी, मोहम्मद शहरयार एवं शाहिद रजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य चंद्रमलिका घोष चौधुरी ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए एक सुरक्षित, मनोरंजक और रचनात्मक वातावरण उपलब्ध कराता है, जहां वे नए कौशल सीखने के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान क्राफ्ट, नृत्य, राइफल शूटिंग, क्रिकेट, खो-खो सहित कई रचनात्मक एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया।

मौके पर अरविंद अग्रवाल ने बच्चों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों के शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार जायसवाल ने किया। वहीं, समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button