धनवार विधानसभा की राजनीति हर रोज करवट बदल रही है.
धनवार विधानसभा की राजनीति हर रोज करवट बदल रही है.

धनवार विधानसभा की राजनीति हर रोज करवट बदल रही है.
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : धनवार विधानसभा की राजनीति हर रोज करवट बदल रही है. यहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के उम्मीदवार रहने से यह सीट सूबे की हॉट सीटों में से एक बन गई है. दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के अलग होने से इस सीट पर जेएमएम ने भी निजामुद्दीन अंसारी को चुनावी मैदान में उतार दिया हैं. म्मीदवार देने की घोषणा कर दी है. जेएमएम से निजामुद्दीन और भाकपा माले से राजकुमार यादव ने नामांकन कर दिया. अब क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी निरंजन राय ने भी यहां से निर्दलीय खड़ा होने की घोषणा कर दी है. निरंजन के इस घोषणा से पहले धनवार विधानसभा क्षेत्र के पिपलो में रायशुमारी की गई. इस रायशुमारी में विभिन्न जाति व धर्म के लोग जुटे. सभी के सहमति से निरंजन ने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी. यहां पर मौजूद लोगों ने एकजुटता दिखाने की शपथ भी ली. मीडिया से बात करते हुए निरंजन ने कहा कि वे और उनका परिवार दशकों से समाज की सेवा में जुटा रहा है. अब यहां की जनता ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. जनता के कहने पर ही उन्होंने निर्दलीय ही मैदान में उतरने का मन बनाया. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि यहां के लोगों की उन्नति हो. सिंचाई का साधन हर खेत तक हो ताकि यहां के लोगों को पलायन ना करना पड़े, लोगों को रोजगार मिले.

उन्होंने कहा कि जनता का साथ रहा तो इस धनवार विधानसभा का कायाकल्प कर देंगे. आपको बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव में जेभीएम कि टिकट पर बाबूलाल मरांडी निर्वाचित हुए थे. चुनाव जितने के बाद बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया था. इस चुनाव में भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को अपना उम्मीदवार बनाया हैं.




