कदमा स्थित श्री श्री बाल गणपति विलास कमिटी को प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ ) ने किया मानव सेवा सम्मान से सम्मानित।
झारखंड के सबसे बड़े गणेश उत्सव के रूप में प्रसिद्ध कदमा स्थित श्री श्री बाल गणपति विलास पूजा कमिटी को इस वर्ष एक विशेष सम्मान प्राप्त हुआ.

कदमा स्थित श्री श्री बाल गणपति विलास कमिटी को प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ ) ने किया मानव सेवा सम्मान से सम्मानित।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—
झारखंड के सबसे बड़े गणेश उत्सव के रूप में प्रसिद्ध कदमा स्थित श्री श्री बाल गणपति विलास पूजा कमिटी को इस वर्ष एक विशेष सम्मान प्राप्त हुआ. पूजा को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रखकर वर्ष भर सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करने की अपनी दूरदर्शी सोच के लिए इस कमिटी को प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ ) द्वारा संस्था के सर्वोच्च ” मानव सेवा सम्मान ” से सम्मानित किया गया।

श्री श्री बाल गणपति विलास पूजा कमिटी का उद्देश्य सिर्फ भव्य पूजा का आयोजन करना नहीं है, बल्कि पूजा के दौरान संकल्प लेकर पूरे वर्ष समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्वों को निभाना है. कमिटी द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य जनकल्याणकारी कार्यो को किया जाता रहा है. इसी निस्वार्थ सामाजिक सेवा भाव को देखते हुए टीम पीएसएफ ने यह सम्मान देने का निर्णय लिया।
टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपने हाथों से श्री श्री बाल गणपति विलास कमिटी के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अरिजीत सरकार ने कहा श्री श्री बाल गणपति विलास कमिटी ने यह साबित कर दिया है कि एक पूजा कमिटी की भूमिका सिर्फ चार दिन की पूजा तक ही सीमित नहीं होती. समाज के प्रति सच्ची भक्ति ही सच्ची पूजा है. इनकी दूरदर्शी सोच और वर्ष भर सामाजिक कार्यो में सक्रिय भागीदारी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. इसीलिए टीम पीएसएफ ने गर्व के साथ इन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ मानव सेवा सम्मान ‘ से सम्मानित किया है।
इस दौरान पुजा कमिटी के सदस्यों में बी आनन्द राव, एम कनका राव, एम शिव मणी, टी अजीं कुमार राव, एस एन राव नायडू, के नरेश कुमार, एस कार्तिक राव, के दिनेश राव, बी शेशा गिरी, के प्रवीण कुमार, के नरसिंग राव, एस भास्कर राव, वाई सत्यनारायण राव, गौतम कुमार कर्री, एस वेंकट गिरी, बी कृष्णा मूर्ति, दुर्योधन दास, बी भेनूगोपाल राव, टी तारकेश्वर राव, एल हनुमंत राव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार के साथ कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, किशोर साहू, शुभेंदु मुखर्जी, दीप सेन, सुनील आनंद उपस्थित रहे।




