धनबाद से पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने किया सलैया रोड का निरीक्षण, ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग l
गिरिडीह सलैया सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और सलैया संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सलैया स्टेशन परिसर में रेलवे विभाग के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

धनबाद से पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने किया सलैया रोड का निरीक्षण, ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह/सलैया : सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और सलैया संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सलैया स्टेशन परिसर में रेलवे विभाग के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सलैया रोड की जर्जर स्थिति, सड़क मरम्मत, रेलवे एनओसी तथा रेल यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
रेलवे इंटेलिजेंस विभाग, धनबाद से पहुंचे अधिकारियों ने सलैया रोड का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत से हो रही परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा।

स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
बैठक के दौरान स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सलैया स्टेशन पर हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव नहीं होने और सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन न्यू गिरिडीह स्टेशन जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सलैया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से रेलवे को टिकट के माध्यम से अच्छा राजस्व भी प्राप्त होगा।

न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड की बदहाली पर भी चर्चा
बैठक में न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि कई वर्षों बीत जाने के बावजूद स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रेलवे विभाग ने दिया आश्वासन
रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही रेलवे विभाग की ओर से सड़क के एनओसी संबंधी पत्र को आगे बढ़ाने की जानकारी भी दी गई।
जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा
राजेश सिन्हा ने कहा, “धनबाद रेलवे विभाग से प्रतिनिधि आज सलैया स्टेशन पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना।”
गौतम सोनी ने कहा, “सलैया का आंदोलन लगातार जारी था, जारी है और आगे भी जारी रहेगा।”
तुलसी राणा ने कहा, “सलैया स्टेशन रोड का निर्माण हर हाल में होना चाहिए।”
करण कृपालु ने कहा, “पचंबा के लोगों को अब आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।”
कन्हैया खेतान ने कहा, “सलैया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जरूरी है।”
मिथिलेश पांडेय ने लोगों से एकजुट होकर सार्वजनिक हित के कार्यों में आगे आने की अपील की।
दीपक पांडा ने कहा कि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन और सलैया स्टेशन रोड का निर्माण जल्द कराया जाए।
बैठक में मौजूद रहे
बैठक में करण कृपालु, कन्हैया खेतान, गौतम सोनी, तुलसी राणा, दीपक पांडा, छोटू राणा, सुधांशु भदानी, मिथिलेश पांडे समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।




