धनबाद दलित नेता शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान को मिला आजसू का समर्थन, धनबाद की राजनीति में नया मोड़
दलित समाज के मजबूत नेता शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान को अब आजसू पार्टी (AJSU) का खुला समर्थन मिल गया है।

धनबाद दलित नेता शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान को मिला आजसू का समर्थन, धनबाद की राजनीति में नया मोड़
संवादाता : मलय गोप
धनबाद : धनबाद की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दलित समाज के मजबूत नेता शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान को अब आजसू पार्टी (AJSU) का खुला समर्थन मिल गया है। इस समर्थन के बाद क्षेत्र की सियासी हलचल और तेज हो गई है।

आजसू पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बबलू पासवान के जनसमर्थन, सामाजिक संघर्ष और जनता से जुड़ाव की सराहना करते हुए उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी नेताओं का कहना है कि बबलू पासवान हमेशा से दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज बुलंद करते रहे हैं और जमीनी स्तर पर लगातार संघर्ष करते आए हैं।

समर्थन मिलने के बाद बबलू पासवान ने आजसू नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह समर्थन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और मजबूती से काम करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आजसू का यह फैसला आने वाले चुनावों में समीकरण बदल सकता है। इससे अन्य राजनीतिक दलों की रणनीतियों पर भी असर पड़ने की संभावना है। खासकर दलित और पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं में इस फैसले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
फिलहाल, आजसू के इस समर्थन से बबलू पासवान की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई है, वहीं धनबाद की राजनीति में एक नई दिशा तय होती नजर आ रही है।


