दो दिवसीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 6 सितंबर को गिरिडीह इनडोर स्टेडियम में किया गया।

दो दिवसीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 6 सितंबर को गिरिडीह इनडोर स्टेडियम में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन खेल मंत्री झारखंड सरकार सुदिव्य कुमार, उपायुक्त गिरिडीह रामनिवास यादव, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत बिशपुते, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव एवं उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से आए लगभग 150 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। टूर्नामेंट का आयोजन सब-जूनियर स्तर के उभरते खिलाड़ियों को अवसर और मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के प्रायोजक ओम वैश्णवी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सरवन कुमार बने हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य नागेंद्र कुमार, विकास रंजन, रोहित श्रीवास्तव, नीतीश नंदन, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




