Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बांग्ला स्कूल प्रांगण में विगत 25 वर्षों से भव्य काली पूजा का आयोजन

बांग्ला स्कूल प्रांगण में विगत 25 वर्षों से भव्य काली पूजा का आयोजन

बांग्ला स्कूल प्रांगण में विगत 25 वर्षों से भव्य काली पूजा का आयोजन

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: शहर के मकतपुर स्थित बांग्ला स्कूल प्रांगण में विगत 25 वर्षों से भव्य काली पूजा का आयोजन होते हुए आ रहा है। इस वर्ष भी रविंद्र ग्रंथागार सदस्य समिति की ओर से काली पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भव्य मूर्ति के साथ साथ भव्य पंडाल का निर्माण भी कराया गया।

जो लोगों को आकर्षित कर रहा हैं। वही आकर्षक लाइटों के तोरण द्वार भी बनाए गए। दीपावली के दिन 24 अक्टूबर को धूमधाम से बांग्ला विधि द्वारा मां काली की पूजा आराधना और महा आरती की गई। मंगलवार की देर रात समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां युवतियों द्वारा बांग्ला गीतों पर एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति की गई। इस दौरान बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की।

महिलाओं ने भी गीत की प्रस्तुति दी। आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में शहरवासी जुटे हुए थे। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखकर सभी लोगों ने खूब वाहवाही की। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन शिरसेंदु सेन गुप्ता उर्फ टुकाई दा द्वारा किया गया।

पूजा और कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वनाथ पाल संदीप चटर्जी दिलीप चटर्जी विश्वजीत घोष देवव्रत कुमार गीतांजलि चटर्जी तोनिया चटर्जी डोली दत्ता प्रियांशु चौधरी चांदी सान्धि समाता निवेदिता मिश्र श्री मुखर्जी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button