Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गा पूजा को लेकर कुमारधुबीओपी में हुई शांति समिति की बैठक।

कुमारधुबीओपी प्रांगण में शुक्रवार की शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। वही बैठक का संचालन मुन्ना यादव के द्वारा किया गया।

दुर्गा पूजा को लेकर कुमारधुबीओपी में हुई शांति समिति की बैठक।

कुमारधुबी : कुमारधुबीओपी प्रांगण में शुक्रवार की शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। वही बैठक का संचालन मुन्ना यादव के द्वारा किया गया। इस बैठक में एगयारकुड प्रखंड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी,कुमार धुबीओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का, चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर फागो होरो शांति समिति के सक्रिय सदस्यों के साथ बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे।

वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे एगयारकुड प्रखंड सीओ ने कहा की अफवाहों पर ध्यान ना दे कर शांति ढंग से त्यौहर को मनाने की अपील किये। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होने की बात कही गई। संवेदनशील ऐसे जगहों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ हुड़दंगयो पर विशेष नजर रहेगी।अप्रिय सूचना मिलने पर प्रशासन को सूचित करने की बात कही गई।

दुर्गा पूजा पंडाल समितियां को सरकार के द्वारा दिए गाइडलाइन को पालन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया,और कहां गया कि धनबाद जिले में जिनकी पूजा अच्छे ढंग से होगी उनको जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।वही वक्ताओं द्वारा क्षेत्र में पानी बिजली की समस्या के साथ-साथ सफाई की लचर व्यवस्था का विरोध किया गया।

वही कुमार धुबी में लगातार चोरी की घटना होने के मुद्दे को मुख्य रूप से उठाया व क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब की दुकान पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष चर्चा की गई।वही कुमारधुबी ओपी के प्रांगण में हुवे बैठक में वक्ताओं द्वारा खासकर कुमारधुबी में दुर्गा पूजा के चलते होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की बात कही गई।

कुमारधुबी की बैठक में मुख्य रूप से माले नेता नागेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह,एगयारकुड उप प्रमुख विनोद दास, पप्पू यादव, तनवीर आलम,भागवत साव,मधु सिंह, डीएन पाठक,कुसुम दता, संजय यादव, कौशल अली, जियाउल हुसैन, रंजीत मोदी,पलटू साव, मनोज यादव, भीम यादव,बिहारी यादव,रवि कुमार, आलमगीर अशरफ सहित अन्य शांति समिति के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button