Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा की अराजकता फैलाने की साजिश फेल : संजय सिंह

झारखंड में छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा द्वारा अराजकता फैलाने की साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। सरकार ने छात्रों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी अधिकांश मांगों को मान लिया था। उक्त बातें झामुमो गिरिडीह के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा की अराजकता फैलाने की साजिश फेल : संजय सिंह
झामुमो जिलाध्यक्ष बोले- छात्रों की 98 फीसदी मांगें सरकार ने मानी, झारखंड बंद को जनता का समर्थन नहीं मिला

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड में छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा द्वारा अराजकता फैलाने की साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। सरकार ने छात्रों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी अधिकांश मांगों को मान लिया था। उक्त बातें झामुमो गिरिडीह के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

संजय सिंह ने कहा कि छात्र संगठन शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे और सरकार के प्रतिनिधि लगातार छात्र संगठनों से बातचीत कर रहे थे। सरकार ने छात्रों की करीब 98 प्रतिशत मांगें मान ली थीं और आंदोलन से जुड़ी सभी बातों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने छात्र आंदोलन के पीछे से अराजकता फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में पश्चिम बंगाल से लोगों को बुलाकर उपद्रव कराने की कोशिश की गई, जिससे शांतिपूर्ण आंदोलन का स्वरूप बिगड़ गया।

झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के किसी अन्य राज्य में सरकार द्वारा छात्रों या जनता की मांगों पर इस तरह आमने-सामने बैठकर बातचीत करने का उदाहरण कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की करतूतों के कारण आंदोलन का माहौल खराब हुआ और पूरा आंदोलन अराजकता की ओर चला गया।

झारखंड बंद को लेकर संजय सिंह ने दावा किया कि बंद पूरी तरह विफल रहा। उन्होंने कहा कि बंद को न तो छात्रों का समर्थन मिला और न ही आम जनता का। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की राजनीति को नकार दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, अभय सिंह सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button