Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गा पूजा को ले सदर सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया दुर्गा पूजा कानून के दायरे में रहकर मनायें

दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सदर सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा की अध्यक्षता में की गई।

दुर्गा पूजा को ले सदर सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया दुर्गा पूजा कानून के दायरे में रहकर मनायें : सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा पूजा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे : थाना प्र•भाारी लालजी

मेदिनीनगर : दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सदर सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर एसआई रंजीत कुमार, एएसआई पंकज तिवारी, प्रदीप पासवान, एएसआई योगेंद्र कुमार, एएसआई बिन्ज किशोर पासवान, दीपक पांडेय, राजमणि देवी, सिंगरा वार्ड सदस्य इंद्रदेव राम, सुरज उरांव, नरेंद्र मेहता समेत दोनों समुदाय के लोग शामिल थे। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों द्वारा कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

लोगों ने कहा कि हिंदू धर्म का एक बहुत बड़ा पर्व है। इसमें पूरे नौ दिनों तक पवित्रता का ध्यान दिया जाता है। सदर प्रखंड के स•भाी मंदिरों में महिला-पुरूषों के द्वारा विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही बिना वजह किसी को परेशान न किया जाये। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण गांव , टोले मुहल्ले की सड़कों में गड्ढा बन चुका है जिसे •भारा जाये ताकि रात्रि में घुमनेवाले •भाक्तजनों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

साथ ही पूजा के दौरान विशेष कर रात्रि में बिजली पूरी तरह से रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ ने दोनों समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी जो वर्षों से परंपरा रही है आपसी सौहार्द का उसे दुर्गा पूजा में •भाी कायम रखते हुए लोग छोटी बातों या अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर प्रशासन का सहयोग करें।

प्रशासन आपस•भाी पूजा पंडाल कमिटी के साथ है। कहा कि कानून के दायरे में रहकर पर्व को मनायें ताकि किसी •भाी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। जिला प्रशासन द्वारा सदर प्रखंड क्षेत्र में पूजा के दौरान दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूजा को शांति माहौल में मनायें। सदर थाना प्र•भाारी लालजी ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। साथ ही रात्रि में •भाी पुलिस बल द्वारा गश्ती की जायेगी।

उन्होंने कहा कि समाज में नफरत व अफवाह फैलाने वाले लोग किसी जात व समुदाय के नहीं होते हैं । वैसे लोगों को चिंहित कर गुप्त सूचना पुलिस को दें त्वरित कार्रवाई की जायेगी। बैठक को इंस्पेक्टर सुरेश राम, उपाध्या सिंह, प्रेम प्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद साव, अनवर अंसारी, अनवर अहमद, सुरेंद्र तिवारी, अजय तिवारी व अन्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button