Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

गुमला एथलेटिक्स में बरगंडा विद्यालय का जलवा! रिया ने जीता गोल्ड, मोनिका को सिल्वर, साक्षी कुमारी ओर मनीषा सहित तीन खिलाड़ियों ने हासिल किया कांस्य वंदना सभा में मेधावी खिलाड़ियों का सम्मान, प्रधानाचार्य आनंद कमल ने थपथपाई विजेताओं की पीठ

गुमला में आयोजित 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

गुमला एथलेटिक्स में बरगंडा विद्यालय का जलवा! रिया ने जीता गोल्ड, मोनिका को सिल्वर, साक्षी कुमारी ओर मनीषा सहित तीन खिलाड़ियों ने हासिल किया कांस्य वंदना सभा में मेधावी खिलाड़ियों का सम्मान, प्रधानाचार्य आनंद कमल ने थपथपाई विजेताओं की पीठ

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गुमला में आयोजित 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की रिया कुमारी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय, जबकि साक्षी कुमारी मनीषा और सूरज ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस शानदार सफलता के उपलक्ष्य में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में आयोजित वंदना सभा में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता श्रीमान सलमान होजाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मी नारायण एवं सलमान होजाई ने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद सामूहिक वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने बताया कि गुमला में आयोजित 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनीता दीदी के कुशल दिशा-निर्देशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिया कुमारी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय तथा साक्षी, मनीषा और सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्रधानाचार्य आनंद कमल और सलमान होजाई ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन आचार्य अजित मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह है और विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button